COLTS की सेवाएँ
दैनिक सेवाएँ
COLTS सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 6 बजे से शुरू करके सायं 6 बजे तक और शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से शुरू करके सायं 6 बजे तक 26 सीधे सेवा मार्गों पर बसें चलाती है
समय-सारणी • किराए
COLTS अतिरिक्त शटल सेवा प्रदान करती है - चिनचिला/क्लार्क्स ग्रीन/जस्टस और न्यूटन रैंसम; सिंपसन/कैर्बोंडेल/मार्ग 6 शटल; और दूसरी मार्ग 6 शटल - निजी उप-ठेकेदार के माध्यम से।
समय-सारणी • किराए
काम और काम के प्रशिक्षण के लिए शाम का परिवहन
शाम के सिटी सर्कल मार्ग स्क्रैंटन में दूसरी और तीसरी पाली के कर्मचारियों के लिए सायं 8 से रात 1 बजे के बीच परिवहन प्रदान करते हैं। इसके दो मार्ग हैं। दोनों शटल बसें लगातार अपने मार्गों पर चक्कर लगाती हैं, जो और व्योमिंग एवेन्यु के ब्लॉक 100 से शुरू और ख़त्म होती हैं।
शाम के सिटी सर्कल मार्गों पर नियमित किराया 1.25 डॉलर है, और स्थानांतरण के लिए 25 सेंट देने होते हैं।
शाम की सिटी सर्कल नॉर्थ उत्तर में व्यूमोंट मॉल तक जाती है।
शाम की सिटी सर्कल नॉर्थ की समय-सारणियाँ का नक़्शा
शाम की सिटी सर्कल साउथ, दक्षिण में शॉपर्स एट मोंटेज़ और सिनेमार्क थियेटर तक जाती है।
शाम की सिटी सर्कल नॉर्थ की समय-सारणियाँ का नक़्शा
शाम की सिटी सर्कल के मार्गों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, 347-8877 पर फ़ोन करें।
शाम को काम पर जाने वाले लोगों के लिए कम किराये के बस पास उपलब्ध हैं। अगर आप रोज़गार में हैं और कम-से-मध्यम संघीय आय दिशा-निर्देशों को पूरा करते हैं, तो आप रियायती COLTS बस पास के लिए योग्य हो सकते हैं। इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए 346-2061 पर फ़ोन करें।
पैरा-ट्रांज़िट सेवा
COLTS उन लोगों के लिए निःशुल्क पैरा-ट्रांज़िट सेवा प्रदान करती है जो अपनी विकलांगता के कारण निर्धारित मार्ग बस प्रणाली का उपयोग नहीं कर सकते। COLTS लैकावाना काउंटी समन्वित परिवहन (LCCTS) के साथ एक करार के माध्यम से यह सेवा प्रदान करती है।
अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें।