अपनी यात्रा की योजना बनाना
आप COLTS को 346-2061 फ़ोन करके और हमें यह बताकर कि आप कहाँ जाने की योजना बना रहे हैं, अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। ग्राहक सेवा कर्मचारी आपकी मदद करेगा।
आपको कर्मचारी को तीन बातें बतानी चाहिए:
- आप अपनी यात्रा कहाँ से शुरू करेंगे (यह आपका घर का पता हो सकता है)
- आप कहाँ जाना चाहते हैं(उदाहरण के लिए, अलब्राइट मेमोरियल लाइब्रेरी)
- वह समय जब आप यात्रा चाहते हैं (उदाहरण के लिए, आपको गुरुवार की मुलाकात के लिए प्रातः 10:30 बजे डॉक्टर के कार्यालय में होना चाहिए।)
इसके बाद COLTS ग्राहक सेवा कर्मचारी आपको बताएगा कि अपनी इच्छित जगह पर जाने के लिए आपको कौन सा - या कौन से मार्ग पर जाने की ज़रूरत होगी।
