सवार होने पर नीतियाँ
किसी भी COLTS बस में धूम्रपान की अनुमति नहीं है। इस नीति का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को बस से उतार दिया जाएगा।
COLTS की बसों पर खुले भोजन या पेय पदार्थ के कंटेनर की अनुमति नहीं है।
बस में सवार होने से पहले बच्चों को उनके स्ट्रोलर से बाहर निकाल लिया जाना चाहिए। अगर संभव हो तो स्ट्रोलर को तह कर लिया जाना चाहिए और गलियारे में नहीं रखना चाहिए ताकि रास्ते में बाधा न आए।
कृपया सभी आई-पॉड, रेडियो, हाथ में रखे जाने वाले अन्य मीडिया प्लेयर, और वीडियो गेम के साथ हेडफ़ोन का उपयोग करें।
गाइड सेवा कुत्ते और पालतू जानवर
विकलांग लोगों की सहायता करने वाले सेवा जानवरों की COLTS की बसों पर अनुमति दी जाती है बशर्ते कि वे पेटी से बँधे हों और सीट पर न बैठें। छोटे पालतू जानवरों के लिए कैरियर की अनुमति है, लेकिन कैरियर को सीट पर नहीं रखा चाहिए या गलियारे में बाधा नहीं डालनी चाहिए।
बैठने का शिष्टाचार
COLTS के सभी यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि उन लोगों को बैठने के लिए स्थान दें, जिन्हें शिष्टाचार के नाते बिठाया जाना चाहिए। अगर बस में भीड़ है, तो हमारा अनुरोध है कि किसी ऐसे व्यक्ति को सीटें पेश करें जिसे उसकी ज़्यादा ज़रूरत है। क़ानून के अनुसार, बस की आगे की सीटें वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों का इस्तेमाल किया जा सकता है, अगर किसी दूसरे को उनकी ज़रूरत नहीं है। अगर आप किसी बुजुर्ग या विकलांग व्यक्ति को देखते हैं, तो कृपया उन्हें अपनी सीट दें।
साइकिलें
COLTS पूरी काउंटी में विभिन्न बस शेल्टर पर साइकिल रैक बनाने के लिए लैकावाना काउंटी के कला और संस्कृति विभाग के साथ काम कर रही है ताकि हमारी सड़कों पर कारों की संख्या को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्प को बढ़ावा देने में मदद की जा सके। अगले कई सालों में COLTS की हमारी सभी बसों के सामने साइकिल रैक बनाने की योजना है। चाहे आप साइकिल से काम पर जाते हों, व्यायाम के लिए उसका इस्तेमाल करते हों, या बस मज़े के लिए, आप कार का इस्तेमाल किए बिना वहाँ पहुँच सकेंगे जहाँ आप जाना चाहते हैं। ज़रा सोचिए: आप साइकिल से अपने काम पर जा सकेंगे और घर जाने के लिए बस ले सकेंगे, अगर आप चाहें!
